{"_id":"5b2695044f1c1bae6e8b8862","slug":"152925517418-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद डिम्मर गांव में नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद डिम्मर गांव में नहीं आ रहा पानी
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव में चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान शैलेंद्र प्रसाद डिमरी और सावित्री देवी ने बताया कि गांव में ढांकोट पेयजल स्रोत से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन बारिश से पेयजल स्रोत में कचरा आने से पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित कुएं से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता जेएस बिष्ट ने बताया कि डिम्मर गांव पेयजल लाइन में कार्यरत फीटर को पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।