फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकारी भूमि पर सड़क के मामले में नहीं टूटी प्रशासन की चुप्पी

सरकारी भूमि पर सड़क के मामले में नहीं टूटी प्रशासन की चुप्पी

Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर सड़क के मामले में नहीं टूटी प्रशासन की चुप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के ग्रामसभा कोठार व धमांद के अंतर्गत पड़ने वाली राजस्व भूमि पर बनाई जा रही सड़क को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं दिख रहा। अवैध तरीके से सरकारी भूमि पर सड़क बनाने के विरोध में शनिवार को तीसरे दिन भी स्थानीय लोग मौके पर जमे रहे। उन्होंने प्रशासन से मौके पर मौजूद जेसीबी को हटाकर सीज करने की मांग की, लेकिन इस मामले में जब प्रशासन व पुलिस से उन्हें कोई मदद नहीं मिली तो ग्रामीणों ने ऑपरेटर को बुलाकर जेसीबी को खुद ही मौके से हटवा दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता क्रांति कपरुवाण का कहना है कि क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क के प्रस्ताव को ग्रामसभाओं द्वारा पहले ही खारिज किया जा चुका है। राजस्व विभाग व ग्रामसभाओं से इस पर कोई अनापत्ति प्रमाण-पत्र भी नहीं लिया गया। इसके बावजूद रसूूखदारों ने प्रशासन से मिलीभगत कर रातों रात सड़क काट दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को तीसरे दिन भी प्रशासन से मौके पर खड़ी जेसीबी को हटाकर कब्जे में लेने की मांग को लेकर ग्रामीण जमे रहे।
विज्ञापन

बताया कि जेसीबी को थाना लक्ष्मणझूला में पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। इस दौरान कोठार की प्रधान गीता देवी, धमांदा की प्रधान सुनीता पयाल, बीडीसी मेंबर गुड्डी देवी, जगमोहन सिंह, बृजभूषण, बालम सिंह पयाल,बलदेव सिंह, विक्रम सिंह सुंदर सिंह रविंद्र कुमार नौटियाल,महिपाल सिंह पयाल, उपेंद्र पयाल, ध्यानपाल सिंह बिष्ट, शीशपाल पयाल, राकेश कुमार, चंद्र सिंह बिष्ट, भगत सिंह पयाल, निहाल सिंह नेगी, बृजेश नेगी, जगमोहन पयाल, धनवीर बिष्ट, डबल सिंह, राजेंद्र पयाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed