{"_id":"5b2576214f1c1bf16e8b842d","slug":"15291817321522-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर 22 जून से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर 22 जून से होगा
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की क्षेत्रीय डोईवाला क्रिकेट क्लब की ओर से तीन दिनी क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को नगर में डोईवाला क्रिकेट क्लब की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तय किया गया कि 22 जून से 24 जून तक तीन दिवसीय निशुल्क क्रिकेट शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने कहा कि क्षेत्र में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में वरिष्ठ और खेल विशेषज्ञ खिलाड़ियों को दक्ष करेंगे। सचिव आनंद बोरा ने बताया कि नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला में शिविर आयोजित होगा, जिसमें अंडर 19 वर्ग के प्रतिभागी निशुल्क प्रतिभाग कर सकते है। बैठक में सोहन सिंह रावत, प्रवीण कन्नौजिया, गजेंद्र बोरा, अमनजीत सिंह सैनी, रजत लोधी, मनीष, अभिषेक लोधी आदि मौजूद थे।