फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आग लगने से करीब चार लाख का सामान खाक

आग लगने से करीब चार लाख का सामान खाक

Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से करीब चार लाख का सामान खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
विज्ञापन

गुमानीवाला स्थित माया मार्केट के समीप एक दुकान व मकान में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की लपटों के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह से परिवार को मकान से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। विभाग आग लगने की वजह दुकान में शॉर्ट सर्किट होना बताया रहा है। आग से घर व दुकान में रखा सामान जल गया। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार गुमानीवाला माया मार्केट में हाईवे के समीप शकुंतला बहुगुणा का मकान है। जबकि मकान के आगे बनी एक दुकान उन्होंने परचून विक्रेता को किराए पर दे रखी है। सुबह करीब सात बजे परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मकान को भी जद में ले लिया और आग तेजी से अंदर के तीन कमरों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

जब तक कोई कुछ समझ पाता घर में धुआं ही धुआं हो गया और आग तेजी से फैलने लगी। आसपास जुटी लोगों की भीड़ ने आग की लपटों के बीच किसी तरह से घर में मौजूद अनीता बहुगुणा, उनकी माता शकुंतला बहुगुणा, बहन चांदनी सकलानी और सुनीता सकलानी को सकुशल बाहर निकाल लिया। स्थानीय निवासी विकास सेमवाल ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने बामुश्किल आग को काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अनुसार आग लगने से दिगंबर नौटियाल की परचून की दुकान में रखा सामान जल गया। जबकि शकुंतला बहुगुणा के घर के पंखे, मशीन, रजाई, गद्दे, सोफा जल गए है। आग इतनी भयानक थी कि उसकी तपिश से कई घंटे तक परिवार के लोग कमरों में नहीं घुस पाए। आग से मकान की दीवारें जगह-जगह से चटक गई। उधर ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना के बाबत क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर दिया है। कहा कि अग्निकांड से प्रभावित दोनों परिवार अत्यधिक गरीब हैं। लिहाजा प्रशासन से उनके लिए आर्थिक मदद की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed