{"_id":"5b25761c4f1c1bfa6e8b85a3","slug":"15291817274-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निशंक से मिले शुगर मिलकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निशंक से मिले शुगर मिलकर्मी
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
शुगर मिल डोईवाला के वेतन और अन्य देयों में कटौती के खिलाफ आंदोलित कर्मचारियों और श्रमिकों ने हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को समस्याओं से अवगत कराया। सांसद निशंक ने उच्चाधिकारियों को समस्या निदान के लिए निर्देशित किया। श्रमिक नेता दिनेश वर्मा और राममिलन ने सांसद को बताया कि सरकार द्वारा आदेश जारी कर पिछले 15 माह से मिल रहे बढ़े वेतनमान की कटौती कर दी है, जोकि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है। श्रमिक प्रतिनिधियों ने बताया कि महंगाई के दौर में वेतन कटौती बेहद अव्यवहारिक निर्णय है।
सांसद निशंक ने गन्ना सचिव प्रदीप रावत को मामले में कर्मचारी और श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला लेने का निर्देश दिया। कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि शुगर मिल कर्मचारियों के वेतन की कटौती नहीं होने दी जाएगी। मामले में वह स्वयं मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। इस दौरान उन्होंने निलंबित पीआरडी जवानों की भी समस्या को सुनकर विभागीय अधिकारी से निराकरण के लिए वार्ता की। यहां सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, सुशील जायसवाल, कुसुम सिद्धू, सरिता जोशी, नरेंद्र नेगी, अरविंद शर्मा, अरविंद मलेठा, पंकज शर्मा, सुषमा आर्य, कमल बहादुर, रमेशचंद, प्रभुनाथ, राकेश जोशी, शिवराम उनियाल आदि मौजूद थे।