फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आस्थापथ से सटे भवन में दीवार को लेकर हंगामा

आस्थापथ से सटे भवन में दीवार को लेकर हंगामा

Sun, 17 Jun 2018 02:15 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
आस्थापथ से सटे भवन में दीवार को लेकर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आस्थापथ से सटे एक निजी भवन संचालक द्वारा भवन की दीवार तोड़कर आस्थापथ की ओर दरवाजा निकालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों ने संचालक को दोबारा दीवार बनाने को कहा। बताया गया कि मौके पर दीवार की चिनाई का कार्य शुरू हो गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी के अनुसार आस्थापथ के समीप बने एक निजी भवन स्वामी ने दीवार तोड़कर आस्थापथ की ओर दरवाजा निकाल लिया था। जिस पर बीती 14 जून को मौके पर जुटे लोगों की शिकायत पर संचालक को दरवाजा हटाकर दोबारा दीवार बनाने के निर्देश दिए गए थे।
बताया कि संचालक ने दीवार बनाने की बात तो कही मगर उसका कार्य पूरा नहीं किया। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उनका कहना था कि संचालक द्वारा पूरी दीवार बनाने की बजाए तीन फुट ही बनाई गई है। मौके पर पहुंचे स्थानीय नागरिकों व भाजपाइयों की इस बात को लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों व संचालकों के साथ नोंकझोंक हुई। इसके बाद नगर निगम व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संचालक को दीवार को पुराने स्वरूप में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संचालक ने दीवार चिनाई का कार्य शुरू करा दिया है। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता एएस मिश्रवाण, भाजपा नेत्री अनीता ममगाईं, प्रदीप कोहली, शिवकुमार गौतम, रवि कुमार जैन, देवेंद्र प्रजापति,कपिल गुप्ता, अशोक पासवान, राजीव खुराना, अनीता तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed