फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अल्लाह की बारगाह में इबादत को उमड़े अकीदतमंद

अल्लाह की बारगाह में इबादत को उमड़े अकीदतमंद

Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
अल्लाह की बारगाह में इबादत को उमड़े अकीदतमंद
- ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई, लोगों ने एक-दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
अमन की दुआ और भाईचारे के पैगाम के साथ पछवादून में पूरी अकीदत के साथ ईद मनाई गई। सैकड़ों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार की सुबह से ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
बाबूगढ़ स्थित ईदगाह में पेश इमाम मोलाना कालिम ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने आपसी भाईचारे पर जोर दिया। कहा भेदभाव को मिटाकर कौम की तरक्की के लिए अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाएं। नवाबगढ़, सेलाकुई, सहसपुर, जीवनगढ़, ढकरानी, कुल्हाल, केदारावाला, रामपुर, डाकपत्थर, हरिपुर आदि जगहों की मस्जिदों और ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


सुरक्षा रही पुख्ता
ईद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। सुबह मस्जिदों और ईदगाह में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकनिक स्पॉट रहे भी गुलजार
ईद की छुट्टी पर सभी पार्क और पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे। डाकपत्थर स्थित ग्रीन पार्क, आसन बैराज में लोगों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में लोग पार्क पहुंचे। यहां भी सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी तैनात रहे। चकराता में भी पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ठाणा डांडा, टाइगर फॉल, चिरमरी, मोइला टॉप, बुधेर, देवबन, कनासर, मुंडाली, रामताल गॉर्डन समेत अन्य पर्यटक स्थल भी गुलजार नजर आए।


ईद की बधाई दी
विकासनगर। सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम ने बाबूगढ़ स्थित ईदगाह स्थल पहुंच मुस्लिमों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान खान, महासचिव सावेज अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed