{"_id":"5b2549304f1c1bb36e8b83ef","slug":"152917022713-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में रसोई गैस का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में रसोई गैस का संकट
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में दो माह से रसोई गैस की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है, लेकिन पूर्ति विभाग और एजेंसी संचालक रसोई गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
नगर पालिका के अपर बाजार, तहसील कालोनी, अस्पताल परिसर, जीआईसी और जीजीआईसी कालोनी, सुभाषनगर, मुख्य बाजार, देवतोली, राजनगर, शक्तिनगर, गांधीनगर सहित आईटीआई और अन्य मोहल्लों में दो माह से रसोई गैस का वितरण नहीं हो पाया है। उपभोक्ता पंकज डिमरी, विनोद पुरोहित और राजा चौहान सहित अन्य लोगों का कहना है कि करीब ढाई हजार की आबादी है जो इंडेन गैस का प्रयोग करती है, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधीन संचालित इंडेन गैस एजेंसी गैस आपूर्ति नहीं कर पाई है। ऐसे में गैस की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ रहा है। इंडेन गैस एजेंसी की प्रबंधक रजनी थपलियाल ने कहा कि प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति कम हो रही है। जल्द नौटी के लिए गैस की गाड़ी भेजी जाएगी, जिसके बाद कर्णप्रयाग नगर में रसोई गैस का वितरण किया जाएगा। वहीं पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि संबंधित गैस एजेंसी से रिपोर्ट मंगाई गई है साथ ही जल्द गैस आपूर्ति के लिए कहा गया है।