{"_id":"5b2549264f1c1bc96b8b67d7","slug":"15291702175-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी दरवान सिंह मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी दरवान सिंह मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणबगड़। कफारतीर गांव में विक्टोरिया क्रास से सम्मानित दरवान सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबले में कफारतीर क्रिकेट क्लब ने रैगांव की टीम को चार विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रैगांव क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कफारतीर क्रिकेट क्लब ने 13 ओवरों में 124 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज राजेश नेगी रहे। प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता टीमों को समाजसेवी लक्ष्मण सिंह रावत ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गा देवी, पूर्व प्रधान लखपत सिंह नेगी, यशपाल सिंह नेगी, भगत सिंह और लक्ष्मण पटवाल आदि मौजूद थे।