फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक हजार में मिलेगी दुधारू गाय

डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक हजार में मिलेगी दुधारू गाय

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक हजार में मिलेगी दुधारू गाय
श्रीनगर। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन केंद्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं को आसानी से विदेश में भी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। शनिवार को श्रीनगर के डांग ग्रामपंचायत में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ करने पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री ने यह बात कही।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने डांग में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि दूर दराज गांव के गरीब बच्चों को प्रशिक्षण के दौरान निशुल्क छात्रावास की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा श्रीनगर में एनआईटी व आईआईटी की तैयारियों के लिए सुपर 50 कार्यक्रम का 5 जुलाई को उद्घाटन किया जाएगा। जबकि गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग व भोजन दिया जाएगा। मंत्री ने कहा शीघ्र ही श्रीनगर में महिला बैंक खोला जा रहा है, जिसमें सभी पदों पर महिलाएं ही तैनात होंगी। इस दौरान उन्होेंने प्रदेश में डेरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कहा कि सरकार अब 70 हजार की गाय, पशुपालकों को मात्र एक हजार में देगी। इसके लिए सेना से 10 हजार दुधारू गायों की मांग की गई है। दरअसल, सेना अपनी दुग्ध डेरियां बंद कर रही है, जिसके तहत प्रदेश दुग्ध संघ समितियों के माध्यम से किसानों को अब सस्ती गाए उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रत्येक पशुपालक को एक-एक हजार के हिसाब से पांच अच्छी नस्ल की गाय दी जाएंगी, जिसमें 10 हजार गायों का वितरण किया जाएगा, लेकिन पशुपालक को गाय का दूध आंचल डेरी को बेचना होगा। उन्होंने बताया कि गाय के लिए अधिक आवेदनों की स्थिति में लाटरी से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। साथ ही उन्हबोंने कहा कि 13 या 14 अगस्त को श्रीनगर के जीआईएंडटीआई मैदान में 15 हजार लोगों को नमामि गंगे व स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्री ने श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम में गरीब लोगों को उज्जवला योजना के कनेक्शन भी वितरित किए। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल होंगे। इस मौके पर अतर सिंह असवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, अनूप बहुगुणा, जितेंद्र रावत, हयात सिंह झिंक्वाण, संपत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed