{"_id":"5b2546524f1c1bf96e8b8727","slug":"152916949320-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म मामले में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक के खिलाफ राजकीय महाविद्यालय नैखरी के छात्रों व युवा संगठनों ने महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य का घेराव भी किया। वहीं दूसरी ओर छात्रों ने महाविद्यालय के कुछ अन्य शिक्षकों पर भी छात्राओं से आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच किए जाने की मांग की है।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय नैखरीे छात्र संघ अध्यक्ष गौतम बिष्ट, भाजयुमो अध्यक्ष हरपाल भंडारी, अरविंद जियाल, आशीष पंवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्चना के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्राचार्य एसके शर्मा का घेराव कर आक्रोश जताया कि कुछ शिक्षक परीक्षा ड्यूटी छोड़कर आरोपी शिक्षक के साथ थाने चले गए थे। कहा कि पूर्व में छात्राओं ने कुछ शिक्षकों के व्यवहार की शिकायत की थी, लेकिन महाविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। विरोध प्रदर्शन के बाद छात्रों ने हिंडोलाखाल थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कुछ शिक्षकों के लैपटॉप व मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच करने की मांग की। वहीं महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. एसके शर्मा ने कहा कि पूर्व में किसी भी छात्र की ओर से किसी शिक्षक के खिलाफ कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। कहा कि आरोपी शिक्षक के साथ हुए मामले का पूरा पता न होने के कारण कुछ शिक्षक थाने गए थे, लेकिन इस प्रकरण से महाविद्यालय में चल रही परीक्षा पर किसी प्रकार का व्यवधान नहीं पड़ा।