फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्जीवाड़ा कर ग्राम पंचायत की भूमि अपने नाम दर्ज कराई

फर्जीवाड़ा कर ग्राम पंचायत की भूमि अपने नाम दर्ज कराई

Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर ग्राम पंचायत की भूमि अपने नाम दर्ज कराई
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

त्यूनी। ग्राम पंचायत चातरा के हनोल गांव में बंजर भूमि व्यक्ति के नाम दर्ज करने का एक और मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन ने साठगांठ कर ग्राम पंचायत की करीब 1.1930 हेक्टेयर बंजर भूमि को एक व्यक्ति के नाम कर दिया। मामले की शिकायत गांव निवासी संगीता नौटियाल ने जिलाधिकारी से की है। इससे पहले भी ग्राम पंचायत की बंजर भूमि को फर्जीवाड़ा कर एक व्यक्ति के नाम दर्ज करने का मामला प्रकाश में आ चुका है। यह मामला भी उसी व्यक्ति से जुड़ा है।
जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में संगीता नौटियाल ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी चंदराम ने तहसील कर्मियों से साठगांठ कर नियमविरुद्ध तरीके से वर्ष 2010 से लेकर जून 2018 तक करीब 1.1930 हेक्टेयर बंजर भूमि को अपने नाम पर दर्ज करा लिया है। जिसमें खाता संख्या-7 अंतर्गत 0.7640 हेक्टेयर, खाता संख्या-08 की 0.1890 हेक्टेयर, खाता संख्या-41 की 0.2000 हेक्टेयर और खाता संख्या-25 की करीब 0.400 हेक्टेयर बंजर भूमि शामिल है। संगीता ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जिन कागजातों का इस्तेमाल कर जमीन का विनियमितीकरण किया गया वह पूर्णत: फर्जी हैं। आरोपी द्वारा स्वयं को भूमिहीन दर्शाकर तहसील प्रशासन से पट्टे पर जमीन मांगी जाती है। जिसके कुछ समय बाद उसका विनियमितीकरण करा लिया जाता है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी आरोपी का एक फर्जीवाड़ा प्रकाश में आ चुका है। जिसमें उसने तहसील कर्मियों से साठगांठ कर बंजर जमीन को अपने नाम पर दर्ज करा लिया था। जिसे तमाम फजीहत के बाद फरवरी 2018 में मंडलायुक्त के निर्देश पर तहसील प्रशासन में निहित होने के आदेश पारित कर दिए गए थे। वर्तमान में यह मामला अपर मंडल आयुक्त के यहां विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
कोट :
मामले में लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीएम त्यूनी से मामले में विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। यदि नियमों को ताक पर रख जमीन का विनियमितीकरण हुआ होगा तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- एसए मुरुगेशन जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed