{"_id":"5b23f3ef4f1c1b2b428b50ad","slug":"15290828663-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं चली टैक्सी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं चली टैक्सी, लोग हुए परेशान
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/थराली/गैरसैंण/देवाल। टैक्सियों पर स्पीड गवर्नर लगाए जाने के विरोध में टैक्सी चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। टैक्सी चालकों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर सरकार से स्पीड गवर्नर के फैसले को वापस लेने की मांग की।
कर्णप्रयाग में कर्णभूमि टैक्सी यूनियन, मां उमा देवी सूमो यूनियन, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण की टैक्सी यूनियनों के चालकों ने राज्य सरकार पर उपेक्षाओं का आरोप लगाया। टैक्सी-मैक्सी वाहनों की हड़ताल के चलते और बसों का संचालन कम होने की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमा देवी टाटा सूमो यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण भट्ट, कर्णभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी, थराली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह, नारायणबगड़ के दरवान सिंह आदि ने कहा यदि राज्य सरकार ने जल्द इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।