{"_id":"5b22a5524f1c1b624d8b63e1","slug":"152899720633500-compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में 3500 टैक्सियों के थमे रहे पहिए, वाहनों के लिए भटके लोग-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में 3500 टैक्सियों के थमे रहे पहिए, वाहनों के लिए भटके लोग-compat
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर/बदरीनाथ। चमोली जिले में दिनभर करीब 3500 टैक्सियों के पहिए जाम रहे। बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा। चमोली बाजार में तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ ले जा रहे वाहनों को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने रोक लिया, जिससे यूनियन के सदस्यों के साथ तीर्थयात्रियों की तू-तू-मैं-मैं हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वाहन तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे। घाट क्षेत्र में बसों की कम आवाजाही से लोगों ने करीब बीस किलोमीटर की दूरी पैदल नापी।
गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, घाट क्षेत्रों में लोग वाहनों के इंतजार में दिनभर भटकते रहे। गोपेश्वर में वाहन का इंतजार कर रहे सुमित, अरविंद, रोशनी और मोहित का कहना है कि वे रुद्रनाथ के दर्शन कर सुबह आठ बजे गोपेश्वर बाजार में पहुंच गए थे। लेकिन रुद्रप्रयाग तक जाने के लिए उन्हें तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। बदरीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों को जब गोपेश्वर से जब कोई वाहन नहीं मिला तो प्रशासन ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। गैरसैंण, चमोली से कर्णप्रयाग और कर्णप्रयाग से जोशीमठ के लिए जीएमओ (गढ़वाल मोटर ओनर्स) की ओर से अतिरिक्त बस उपलब्ध कराई गई। ब्यूरो