{"_id":"5b22a45c4f1c1bf86e8b7fa5","slug":"152899695917compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में निकाली वाहनों की हवा, नारायणबगड़ और देवाल में किया प्रदर्शन-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में निकाली वाहनों की हवा, नारायणबगड़ और देवाल में किया प्रदर्शन-compat
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टैक्सी चालकों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से स्पीड गवर्नर लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। कर्णप्रयाग में कर्णभूमि टैक्सी यूनियन और उमा देवी सूमो यूनियन के चालकों ने प्रदर्शन कर सवारी ले जा रहे प्राइवेट और कुछ टैक्सी वाहनों की हवा निकाल दी। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष डा. एमएम नवानी और सूमो यूनियन के रामकृष्ण रावत ने कहा कि सरकार ने वाहन चालकों पर खर्चीला और तुगलकी फरमान थोपा है। यदि जल्द सरकार इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गैरसैंण में रामगंगा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह, नारायणबगड़ में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दरबान सिंह, थराली में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह और आरसी जोशी के नेतृत्व में टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया। देवाल के लोहाजंग में जयलाटू टैक्सी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। ब्यूरो