{"_id":"5b22a3594f1c1bb16e8b7d85","slug":"152899670015-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान केंद्र में जज ने किया स्वैच्छिक रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान केंद्र में जज ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि प्रकाश शुक्ला ने रक्तदान कर किया। प्राधिकरण के 12 सदस्यों ने भी रक्तदान किया, जबकि 32 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया।
जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर से पूर्व आयोजित गोष्ठी में प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान है और प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि रक्तदान से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस डा. नरेश जौहरी, जिला बार संघ अध्यक्ष शंकर मनराल, अनिल थपलियाल, उदय सिंह, बबीता थपलियाल, देवेंद्र सिंह, अनीता नेगी, दीपा नेगी, प्रदीप सिंह और जितेंद्र आदि मौजूद थे।