{"_id":"5b22a3554f1c1b2b428b4d5b","slug":"15289966964-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल से विभागों में पसरा सन्नाटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच के आह्वान पर विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल से कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। समिति के सदस्यों ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन करना पड़ रहा है।
जिला उद्यान विभाग में बीज के लिए पहुंचे काश्तकार जगत सिंह ने कहा कि दो दिन से विभाग में बीज के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बीज नहीं मिल पा रहा है। मंडल घाटी के मनोज रावत का कहना है कि उनके दो मवेशियों को गुलदार ने मार दिया था। मुआवजे के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण दिक्कतें आ रही हैं। इस दौरान उद्यान विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र कन्याल, नंद किशोर पंत, हरीश चंद्र सती, भूपेंद्र नेगी, अर्जुन नेगी, मुकेश भट्ट और अनिल सेमवाल आदि मौजूद थे।