{"_id":"5b22a3534f1c1bf56e8b7f92","slug":"152899669413-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह से अंधेरे में रातें गुजार रही दो हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह से अंधेरे में रातें गुजार रही दो हजार की आबादी
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। ग्राम पंचायत चमेठी, बसुधारा, किमगैर धार और नखोलियाना गांव में नौ दिन से बिजली नहीं है। ऐसे में करीब दो हजार की आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
पांच जून को भारी बारिश के दौरान 11 केवी की बिजली लाइन में फाल्ट आने से ट्रांसफार्मर फुंक गया, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। रमेश चौधरी, मंगल सिंह चौधरी, संजय नखोलिया, हरेंद्र बिष्ट और सुनील नखोलिया का कहना है कि ऊर्जा निगम से शिकायत के बाद भी समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन दिनों रात के समय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है और बिजली न होने से ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। बिजली न होने से फोन भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। मोमबत्ती और लालटेन के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। इधर, ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर जल्द ही क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पहुंचा दिया जाएगा। प्रभावित गांवों में जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।