{"_id":"5b22a3524f1c1ba76e8b7c58","slug":"15289966938-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर स्पीड व लोडिंग पर पुलिस करे सख्ती से कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर स्पीड व लोडिंग पर पुलिस करे सख्ती से कार्रवाई
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने पुलिस को ओवर स्पीड और ओवर लोडिंग वाले वाले वाहनों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि, बीआरओ सहित सड़क निर्माण एजेंसियों को डेंजर जोन पर हर वक्त मशीनें और मैन पावर की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने मशीनों पर तत्काल जीपीएस सिस्टम लगाने को कहा, जिससे मशीनों की लोकेशन की सही जानकारी मिल सके।
जिला सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम आशीष जोशी ने कहा कि यात्रा मार्ग पर ओवर लोडिंग और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों का तत्काल चालान किया जाए। उन्होंने नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। अंधे मोड़ों पर क्रैश बैरियर, पैराफिट, रिफ्लेक्टर तथा व्हाइट लाइन की मार्किंग करने के लिए कहा गया। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सड़कों पर किए गए सुरक्षा कार्यों की मानीटरिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटना में निर्माणदायी संस्था की लापरवाही मिली तो संस्था के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान लोनिवि के ईई धन सिंह ने कहा कि विभागीय जेसीबी मशीनों पर जीपीएस लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।