फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली जिले में आपदा की दृष्टि से 37 स्थान संवेदनशील

चमोली जिले में आपदा की दृष्टि से 37 स्थान संवेदनशील

Thu, 14 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चमोली जिले में आपदा की दृष्टि से 37 स्थान संवेदनशील

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला प्रशासन मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक ली और जिला स्तरीय अधिकारियों को हर समय आपदा से निपटने को तैयार रहने के निर्देेेश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में आपदा की दृष्टि से 37 संवेदनशील स्थान व मोटर मार्ग चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को तहसील स्तर पर भी आपदा कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा।

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सभी तहसीलों को उपलब्ध कराए गए डीएसपीटी फोन और सैटेलाइट फोन को हर हाल में चालू रखें। उन्होंने लोनिवि को जिले में चिह्नित सभी 71 हेलीपैड का भौतिक सत्यापन समय से करने, वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्रों से गुजरने वाले ग्रामीण पैदल मार्गों को दुरुस्त रखने, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के जल स्तर और वर्षा की दैनिक जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने, जिला पूर्ति विभाग को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न और ईंधन का भंडारण करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा, सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस वर्निया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी और सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed