{"_id":"5b217ced4f1c1bac6e8b7b01","slug":"15289213282-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वीरभद्र में आयोजित 16 दिवसीय समर कैंप विधिवत बुधवार को संपन्न हो गया। विद्यालय परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन शूरवीर सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भेंट किए। बताया गया कि शिविर में जूनियर वर्ग के छात्रों द्वारा योग, कराटे, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांसिंग, संगीत, कंप्यूटर आदि विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
इस दौरान केदारनाथ आपदा में हताहत हुए लोगों को संगीत शिक्षक नवीन व छात्र-छात्राओं ने ‘चिट्ठी न कोई संदेश जाने वो कौन सा देश’ गीत प्रस्तुति के जरिए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आपदा में हताहत हुए लोगों की स्मृति में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने केदार वाटिका में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, किशोर राव, शोभित, नेहा, उर्वशी, पारुल, मनोज, सुषमा, गौरव, संजीव, विकास, सोनी, श्रेया, देवेंद्र, प्रियंका, श्वेता आदि मौजूद थे।