{"_id":"5b202e474f1c1bf16e8b7a3a","slug":"15288356583-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने किया हिमालयन कॉलेज में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने किया हिमालयन कॉलेज में प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नकल प्रकरण में प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में हुए नकल प्रकरण में प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संस्थान के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि 21 मई को कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान हुई छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 47 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया था। जिन पर वर्तमान में कार्रवाई चल रही है। जांच में उक्त प्रकरण में प्रबंधक दिव्या जुयाल की भी संलिप्तता प्रकाश में आई थी, लेकिन ऊंची पहुंच के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वह अब भी कॉलेज के प्रबंधक पद पर तैनात है।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिला संगठन मंत्री अनिल सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग, रोहित कुमार, अभिषेक कौशल, चंद्रकांत, अजय ठाकुर, देवाशीष, शिवजोत, गौरव, हिमांशु आदि शामिल रहे।