फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नदी का जल स्तर बढने से नाव संचालन बंद

नदी का जल स्तर बढने से नाव संचालन बंद

Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
नदी का जल स्तर बढने से नाव संचालन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण नदी में मंगलवार से मोटर बोट का संचालन बंद कर दिया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों को मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम तक दोपहर के समय कड़ी धूप व उमस में पैदल यात्रा कर फजीहत झेलनी पड़ रही है। इन दिनों क्षेत्र में पर्यटकों का दबाव बढ़ने से दोपहर व शाम के समय शिवानंद राम झूला पुल पर भी भीड़भाड़ बढ़ रही है। चारधाम यात्रा व क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन यात्रा के चलते इन दिनों तीर्थनगरी में काफी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं।

गंगा में नाव का संचालन बंद होने से तीर्थयात्रियों को शिवानंद रामझूला पुल से लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। दोपहर के समय कड़ी धूप व उमस के चलते उनकी दुश्वारियां और अधिक बढ़ गई हैं, जिसके चलते झूला पुल पर यात्रियों का दबाव बढ़ने से दोपहर व शाम के समय जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मोटर बोट संचालक केवल कुकरेजा ने बताया कि नदी के जल स्तर बढ़ने के कारण यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर नाव का संचालन को बंद कर दिया गया है। बताया कि जल स्तर कम होने पर नाव का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed