फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   माइटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स ने जीता दूसरे दिन का मैच

माइटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स ने जीता दूसरे दिन का मैच

Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
माइटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स ने जीता दूसरे दिन का मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर के खेल मैदान में आयोजित दूसरे बैट एंड बॉल ग्रुप्स अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट में माइटी क्रिकेट एकेडमी व दून स्टार्स क्लब ने मुकाबले जीते। मंगलवार को टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला सुपर क्रिकेट एकेडमी दिल्ली और माईटी क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच हुआ। सुपर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 28.3 ओवर में 139 रन बनाए, जिसमें टीम के लिए मोहित ने 35 व पीयूष ने 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी माईटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने महज 21.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर आसानी से जीत दर्ज करा ली। टीम के खिलाड़ी समृद्ध ने नॉट आउट 52 रन व हर्षित ने 48 रन का योगदान दिया।

दूसरा मुकाबला दून स्टार्स क्रिकेट क्लब ऋषिकेश व ओम क्रिकेट एकेडमी देहरादून के बीच हुआ। ओम क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। दून स्टार्स ने निर्धारित 30 ऑवरों में 238 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी अग्रिम भंडारी ने 66 रन, अविरल भंडारी ने 46 और आकाश ने 25 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी ओम क्रिकेट एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में महज 150 रन पर ऑलआउट हो गई। दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी ने 88 रन से मुकाबला जीत लिया। इस मौके पर खेले गए मुकाबलों में माईटी क्रिकेट एकेडमी के समृद्ध व दून स्टार्स के अग्रिम भंडारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। यहां धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, शशांक, रविंदर भंडारी, मुकेश रयाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed