{"_id":"5b202b804f1c1b315d8b4b7d","slug":"15288349474-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसबीघा में सुगम होगा सड़क का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसबीघा में सुगम होगा सड़क का सफर
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
बीसबीघा क्षेत्र की बाहरी और आंतरिक सड़कों के लिए राज्य सरकार ने 99 लाख 26 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है, जिससे 1.82 किलोमीटर मार्गों को निर्माण कार्य किया जाना है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। बापू्ग्राम स्थित बीसबीघा में मंगलवार को विभिन्न सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिलने पर स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका पहला लक्ष्य है, जिसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने स्थानीय लोगों से सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता और मानक पर नजर रखने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी और उनसे योजनाओं को लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर रविंद्र राणा, ममता नेगी, अनीता प्रधान, प्रमिला त्रिवेदी, दुर्गा देवी, शकुंतला भट्ट, रवेश कुमार, राजेश राजपूत, जेपी भट्ट, प्रशांत कटियार, कैलास बलोदी, सुंदरी कंडवाल, गोपाल दयाल, मोहन चमोली, संतोष पांडे, सौरभ राणाकोटी, अमर सिंह चौहान, मोहन चमोली, राजेश चमोली आदि मौजूद थे।