फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंचलिक फिल्मों के विकास को सरकार लापरवाह

आंचलिक फिल्मों के विकास को सरकार लापरवाह

Tue, 12 Jun 2018 01:53 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
आंचलिक फिल्मों के विकास को सरकार लापरवाह
फोटो समाचार
विज्ञापन

-----------

आंचलिक फिल्मों के विकास को सरकार लापरवाह
-- लोकभाषा से जुड़ी फिल्मों को बढ़ावा देने की दिशा में नहीं हुए प्रयास
-- मेजर निराला फिल्म के नायक राजेश मालगुड़ी ने लगाए सरकार पर आरोप

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
उत्तराखंडी फिल्म मेजर निराला के नायक व जाने-माने फिल्म अभिनेता राजेश मालगुड़ी ने आंचलिक फिल्म इंडस्ट्री को लेकर राज्य सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार ठोस फिल्म नीति तैयार करे और फिल्म निर्माताओं- कलाकारों को प्रोत्साहित करे तो आंचलिक फिल्म इंडस्ट्री भोजपुरी व वॉलीबुड फिल्म इंडस्ट्री का मुकाबला कर सकती है। कहा कि सरकारी रवैये के कारण ही आंचलिक बोली-भाषा की फिल्मों को सफलता नहीं मिल पा रही है।
इन दिनों तीर्थनगरी के रामा पैलेस में चल रही फिल्म मेजर निराला के प्रमोशन के लिए तीर्थनगरी पहुंचे फिल्म अभिनेता राजेश मालगुड़ी ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार व यहां के राजनेताओं ने लोकभाषा से जुड़ी फिल्मों को कभी भी बढ़ावा देने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए। जिसके कारण करीब साढ़े तीन दशक पुरानी आंचलिक फिल्म इंडस्ट्री का विकास नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि यहां आंचलिक फिल्मों को अपेक्षाकृत कम सफलता मिलती है।
विज्ञापन

बकौल मालगुड़ी वह अब तक करीब दो दर्जन छोटी-बड़ी आंचलिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें भग्यान बेटी, दुख का कांडा सुख का फूल, छम्म घुंघरू, कैका बाना, ल्या ठुंगार के अलावा बड़े पर्दे की फीचर फिल्म सुबेरौ घाम, बौडिगी गंगा और मेजर निराला शामिल हैं। उन्होंने आंचलिक बोली-भाषा से जुड़ी फिल्मों के प्रति स्थानीय युवाओं के कम रुझान पर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को आकर्षित करने की नीति बनें
मालगुड़ी ने बताया कि राज्य सरकार को युवाओं को फिल्मों के प्रति आकर्षित करने वाली नीति तैयार करनी होगी। कहा कि मेजर निराला को भी अपेक्षाकृत कम दर्शक मिल रहे हैं जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकभाषा की फिल्मों के विकास के लिए पहाड़ से जुड़े लोगों को फिल्म देखने के लिए सिनेमाघर तक आने की जरूरत है। उन्होंने गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी का आभार जताया कि वह तीर्थनगरी में आंचलिक बोली भाषा की फिल्मों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed