{"_id":"5b1d7f084f1c1bb51e8b529a","slug":"15286597249-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात में ठीक हो पाया फॉल्ट, बहाल हुई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात में ठीक हो पाया फॉल्ट, बहाल हुई जलापूर्ति
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। प्रतीतनगर, खांडगांव, रायवाला ग्रामसभा के कुछ क्षेत्रों में बीते 14 दिनों से लगातार चली आ रही पेयजल किल्लत का समाधान शनिवार को हो गया। जल संस्थान के सप्लाई टैंक में स्टोरेज को लेकर आई तकनीकि खराबी दूर करने के बाद क्षेत्र में शनिवार को जलापूर्ति चालू कर दी।
बता दें, प्रतीतनगर, खांडगांव, रायवाला ग्रामसभा के कुछ क्षेत्रों में बीते 14 दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति के बावजूद समस्या से निजात नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते बीते दो दिनों से विभागीय अधिशासी अभियंता नमित रमोला के नेतृत्व में अभियंता व कर्मचारी रायवाला में डेरा डाले हुए थे। ईई रमोला ने बताया कि सप्लाई टैंक में आए फॉल्ट को शुक्रवार रात एक बजे ठीक कर दिया गया था। लीकेज वॉल्वों को बदलने के साथ ही ट्यूबवेल में नई मोटर लगा दी गई है। इसके बाद शनिवार सुबह से जलापूर्ति सुचारू करा दी गई। इस अवसर पर जलकल अभियंता एवीएस रावत, अवर अभियंता हिमाशु असवाल आदि मौजूद थे। इसके पहले पानी न आने से नाराज कुछ उपभोक्ताओं ने सप्लाई स्टेशन पहुंच कर हंगामा किया और वॉल्व की चाबियां लेकर चले गए। इसके बाद पहुंचे अधिककारियों ने चाबियां ले जाने वालों की तलाश शुरू की और करीब घंटे बाद आपू्र्ति बहाल होने पर उपभोक्ता ने चाबी लौटा दी।