{"_id":"5b1d7f074f1c1bf56e8b755f","slug":"152865972216-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में गिर रहे नालों की होगी टेपिंग, विधायक ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में गिर रहे नालों की होगी टेपिंग, विधायक ने दिया आश्वासन
Updated Mon, 11 Jun 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में विभिन्न स्थानों पर मोक्षदायिनी गंगा में गिर रहे दूषित नालों की रोकथाम व उनकी टेपिंग की मांग को लेकर शीशमझाड़ी क्षेत्र में चल रहा आमरण अनशन रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। एसडीएम नरेंद्र नगर लक्ष्मीराज चौहान और सीओ जेपी जुयाल भी मौके पर पहुंचकर अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
इसके पहले अनशनकारी जयप्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी गंगा को दूषित कर रहे नालों को पूरी तरह से टेप नहीं करने तक आंदोलन की बात पर अड़े थे। इस मुद्दे पर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अनशन को समर्थन दिया था। समाजसेवी योगी विशाल ने कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद शासन-प्रशासन अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नमामि गंगे योजना पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन वर्षों से गंगा में गिर रहे नालों की टेपिंग और सफाई को लेकर कोई कार्य नहीं कर रही है। इस अवसर पर गंगा सुरक्षा समिति की अध्यक्ष मधु असवाल, बाला डोभाल, ज्योति डे, सुनीता उनियाल, लखन जायसवाल, रेखा सेमवाल, दीपू कुमार, योगेश द्विवेदी, बलराम शाह आदि मौजूद थे।