फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौवंश संवर्धन में उतराखंड सर्वश्रेष्ठ : राधा मोहन

गौवंश संवर्धन में उतराखंड सर्वश्रेष्ठ : राधा मोहन

Sun, 10 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गौवंश संवर्धन में उतराखंड सर्वश्रेष्ठ : राधा मोहन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

ऋषिकेश। देश की पहली सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्रयोगशाला की शनिवार को तीर्थनगरी के श्यामपुर क्षेत्र में नींव रखी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह प्रयोगशाला गोवंश के संवर्धन और दुग्ध उत्पादन में ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि देशी नस्ल के गौवंश के संवर्धन में बेहतर कार्य करने पर उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार के चयनित किया गया है।
श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोवंश से जुड़े लिंग चयनित सीमेन स्टेशन की स्थापना पर सरकार विचार कर रही थी, जिसके लिए देश के 10 बड़े वीर्य केंद्रों को चयनित किया गया था, जिसमें उत्तराखंड के प्रस्ताव को 47.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिसमें से प्रोजेक्ट के लिए 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रयोगशाला का संचालन शुरू होने पर पशुपालकों और किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यह प्रयोगशाला अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस प्रयोगशाला का फायदा सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मिलेगा। प्रयोगशाला के शुरू होने के बाद पहले वर्ष में लगभग तीन लाख स्ट्रो तैयार होंगे। आवारा पशुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सरकार को मुआवजा, इलाज और चारे के रूप में करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिस पर इस तकनीक के आने से कमी आएगी। प्रयोगशाला से पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यमंत्री रेखा आर्य, राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. केके जोशी, उत्तराखंड भेड़ एवं ऊन विकास बोर्ड के निदेशक डॉ. अविनाश अरोड़ा, मत्स्य विभाग के निदेशक आर मधुवाल, यूएलडीबी के सीईओ एमएस नयाल, श्यामपुर प्रयोगशाला के उप प्रबंधक डॉ. असीम देव, बुल स्टेशन इंचार्ज अमित अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed