{"_id":"5b1c3c894f1c1bae6e8b7360","slug":"15285771664-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका क्रिकेट एकेडमी ने जीता फाइनल मुकाबला
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। दून स्टार्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से दून इंस्टीट्यूट श्यामपुर में आयोजित प्रथम नारायण सिंह खरोला मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रमाकांत अजरेकर एकेडमी और कालका क्रिकेट एकेडमी दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें कालका एकेडमी ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में रमाकांत अजरेकर क्रिकेट एकेडमी दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 209 रन बनाए, जिसमें अविरल भंडारी ने 27 रन और शान खरोला ने 19 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी कालका क्रिकेट एकेडमी ने अंतिम ओवर की चौथी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया।
कालका क्रिकेट एकेडमी की ओर से पुरु ने 26 व अविनाश ने 156 रन बनाए। अविनाश नॉट आउट रहा। टूर्नामेंट में मैन ऑफ दी सीरीज ध्रुव शर्मा, बेस्ट बैट्समैन अविरल भंडारी, बेस्ट बॉलर सक्षम शर्मा, बेस्ट विकेट कीपर कार्तिक व बेस्ट फिल्डर शान खरोला को चुना गया। इस मौके पर समिति के सचिव धनपाल खरोला, कोच अमित शर्मा, विपिन अवस्थी, यूसुफ, मान सिंह तोपवाल, अखिल गोयल, राहुल आदि मौजूद थे।