{"_id":"5b1abb4a4f1c1ba96e8b7002","slug":"15284785427-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियनों ने किया वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियनों ने किया वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने का विरोध
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने के विरोध में टैक्सी मैक्सी चालकों का चक्का जाम ग्रामीणों पर भारी पड़ा। विकास खंड के मुख्य व लिंक मार्गों पर लोगों को वाहन न मिलने से तपती धूम में पैदल दूरी नापनी पड़ी।
शुक्रवार को विकास खंड की जामणीखाल, पौड़ीखाल, रौड़धार, हिंडोलाखाल व देवप्रयाग टैक्सी यूनियनों ने पूरे दिन सरकार के फैसले के विरोध में वाहनों के पहिए जाम रखे। अधिकतर ग्रामीण लिंक मार्गों पर बस सेवा संचालित न होने से ग्रामीण टैक्सी आदि से ही आवागमन करते है। टैक्सी यूनियनों की हड़ताल से ग्रामीणों को काफी समस्या झेलनी पड़ी। वहीं बसों को यात्रा में लगाए जाने पर मुख्य मार्गों पर भी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। इस मौके पर चंद्रवदनी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष जगवीर सिंह बागड़ी ने सरकार से पुराने वाहनों की बजाय नए वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने की मांग की है। इस मौके पर इतवीर कठैत, मुरारी बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, गोविंद राम, मुकेश सिंह, शूरवीर सिंह आदि मौजूद थे।