{"_id":"5b1abb3a4f1c1b644d8b5949","slug":"152847852617-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों का तहसील कार्यालय में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों का तहसील कार्यालय में धरना जारी
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का तहसील कार्यालय में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने परियोजना प्रबंधन कंपनी पर हठधर्मिता का आरोप लगाया।
स्वीत, चोपड़ा, कोटेश्वर, सेम मंदोली के ग्रामीण पिछले 2 माह से 12 सूत्री मांगों के लिए कोटेश्वर तिराहे पर धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय में उनकी परियोजना समन्वयक के साथ एसडीएम की मध्यस्थता में रोजगार व भुगतान के मसले पर वार्ता असफल रही। परियोजना समन्वयक के असमर्थता जताने के बाद प्रभावित तहसील कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। प्रभावितों ने शुक्रवार को भी तहसील कार्यालय में धरना दिया। इस अवसर पर प्रभावितों ने आक्रोश जताया कि कंपनी उनको ना तो पैकेज का भुगतान कर रही है और ना ही रोजगार। इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह रावत, आनंद सिंह , अवतार सिंह , बलवीर सिंह, रेखा, गंगा सिंह , शांति देवी, विजया, नीमा, सोबती, लक्ष्मी आदि ने धरना दिया।