{"_id":"5b1aba544f1c1bf86e8b7062","slug":"152847829716-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल निदेशक ने किया जिम का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल निदेशक ने किया जिम का निरीक्षण
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के नव नियुक्त खेल निदेशक ने बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम व जिम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम की खस्ता हालात को जल्द दुरुस्त करने की बात कही है।
जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर स्थित जिम की खस्ताहाल स्थिति पर कड़ा आक्रोश जताया था। छात्रों की शिकायत पर नव नियुक्त खेल निदेशक डा. एसएस बिष्ट ने शुक्रवार को बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम व जिम का निरीक्षण किया। डा. एसएस बिष्ट ने कहा कि जल्द ही जिम की साफ सफाई व उपकरणों की मरम्मत कर दी जाएगी। निरीक्षण के बाद डा. बिष्ट ने डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल से इस संबंध में चर्चा की। निरीक्षण के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, आयुष मियां आदि भी मौजूद थे।