{"_id":"5b1ab95b4f1c1bac6e8b6e26","slug":"152847804714compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से पोखरी क्षेत्र के गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से पोखरी क्षेत्र के गांवों में जन जीवन अस्त-व्यस्त-compat
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। पोखरी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात हुई भारी बारिश ने खेती और सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। आलीसाल और शरणा गांवों में सैकड़ों नाली कृषि भूमि में मलबा भर जाने से धान और अन्य फसलें चौपट हो गई। कलसीर-हापला-पोखरी, पोखरी-विशाल-बामनाथ और कर्णप्रयाग-कुजासू-पैणीखन्ना सड़कें बारिश से अवरुद्ध हो गई। पीएमजीएसवाई की ओर से हालांकि सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया है, लेकिन कई स्थानों पर सड़कें अभी भी खतरनाक बनी हुई है। आलीशाल गांव के पैदल मार्ग पर बनी पुलिया भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्राम प्रधान रडुवा रंजना बर्त्वाल, मनोज भंडारी, चंदा नेगी, कांता नेगी, पदमेंद्र नेगी, रश्मि बर्त्वाल, ऊषा बर्त्वाल हुकम सिंह, भगवती जोशी, हर्षवर्धन चौहान, शिवराज राणा, गजेंद्र नेगी और महिपाल सिह राणा ने एसडीएम को पत्र सौंपकर क्षेत्र में नुकसान का आकलन कर ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो