फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उद्गम से ही मैला ढोती आ रही पतीत पावनी अलकनंदा

उद्गम से ही मैला ढोती आ रही पतीत पावनी अलकनंदा

Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
उद्गम से ही मैला ढोती आ रही पतीत पावनी अलकनंदा

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में यात्राकाल में रोज हजारों तीर्थयात्री आते हैं, लेकिन धाम में सीवरेज की व्यवस्था नहीं है। सीवर ट्रीटमेंट की उचित व्यवस्था न होने से होटलों और घरों की गंदगी सीधे अलकनंदा में उड़ेली जा रही है।

धाम में वर्ष 2017 से सीवर लाइन बिछाने का काम आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। बदरीनाथ के नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद शर्मा का कहना है कि बदरीनाथ में गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आज तक कोई काम नहीं किया गया है, जिससे अलकनंदा मैली हो रही है। वहीं कई जगहों पर सीवर लाइन लीकेज हो रही है। कुशल सिंह रावत का कहना है कि बदरीनाथ की पवित्रता को बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन को विशेष योजना तैयार करनी चाहिए। बदरीनाथ नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी बीना नेगी का कहना है कि कूर्मधारा के समीप सीवर लाइन लीकेज हो रही थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है। जल निगम को नोटिस भेजकर अन्य जगहों पर लीकेज लाइन को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। डीएम आशीष जोशी का कहना है कि बदरीनाथ में सीवर प्लांट निर्माणाधीन है। जल संस्थान को नगर में सीवरेज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed