{"_id":"5b1ab77f4f1c1bf76e8b6fad","slug":"152847757116-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट में डुंग्री गांव के मोहित का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट में डुंग्री गांव के मोहित का चयन
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। ब्लाक के डुुंग्री गांव के छात्र मोहित सती का चयन नीट के लिए हुआ है। मोहित की सफलता पर ग्रामीणों ने खुुशी जताई है। शिक्षक परमानंद सती और गृहणी अनीता के बेटे मोहित ने 10वीं की पढ़ाई एसजीआरआर नारायणबगड़ से की, जबकि 12वीं की परीक्षा देहरादून से की। इसके बाद मोहित मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया और इस बार उसका नीट में चयन हो गया। मोहित ने नीट में 912 रैंक हासिल की है। ब्लाक के दूरस्थ गांव डुंग्री से मोहित पहले युवा हैं जो डॉक्टर बनेंगे। मोहित की सफलता पर विधायक मुन्नी देवी शाह ने मोहित को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही गांव के दिनेश प्रसाद उनियाल सहित अन्य लोगों ने मोहित की सफलता पर खुशी जताई।