{"_id":"5b1846584f1c1ba46e8b6c06","slug":"15283175336-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होन तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होन तक जारी रहेगी हड़ताल
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डाक सेवकों ने कालसी स्थित उप डाकघर में किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
कमलेश चंद्रा कमेटी की सातवें- पे कमीशन संबंधी रिपोर्ट को लागू करने की मांग पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ से जुड़े डाक सेवकों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा।
डाक सेवकों ने कालसी स्थित उप डाकघर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते कालसी उप डाकघर से जुड़े लखवाड़, बिजऊ, कालसी, नागथात, थैना, लुधेरा, बाढो, गांगरो, क्यारी, मुंधान, यमुना पुल, लक्सयार, लोहारी गांव में कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। इन ग्रामीण अंचलों में न तो डाक का वितरण हुआ और न ही पैसों से लेन-देन संबंधी कामकाज हो सका। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रेखा, युद्धवीर, मोहन लाल जोशी, जमन सिंह, विकास, सिकंदर सिंह, दौलत सिंह, अनिल, पंकज आदि शामिल रहे।