{"_id":"5b14556b4f1c1bf16e8b603f","slug":"152805924819-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर आबादी क्षेत्र के पास दिखा गुलदार, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर आबादी क्षेत्र के पास दिखा गुलदार, दहशत
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
कालसी तहसील क्षेत्र के मलेथा गांव में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात को लोगों ने गुलदार को गांव की गलियों में घूमते हुए देखा। लोगों के शोर मचाने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास नजर आने से लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
चार दिन पूर्व गुलदार ने गांव निवासी दलुदास की गोशाला में घुसकर एक बछड़े और बकरी को मार गिराया था। बीते शनिवार की रात को ग्रामीण गांव में टहल रहे थे। इस दौरान उन्हें कुछ दूरी पर गुलदार गुजरता नजर आया। उनके शोर मचाते ही गुलदार भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभाग गांव में गश्त नहीं बढ़ा रहा है। गुलदार की दहशत से शाम के समय बच्चों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मलेथा के साथ ही कई बार गुलदार झड़वाला, सेवना, दातनू, बड़नू और भुग्तार गांवों में भी घुस कर लोगों के पशुओं को अपने साथ उठा ले जा चुका है। उधर, डीएफओ चकराता दीपचंद आर्य ने बताया कि गुलदार को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। वन कर्मियों को गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।