{"_id":"5b1455664f1c1b214d8b48c4","slug":"152805924319-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर नहीं माने प्रदर्शनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर नहीं माने प्रदर्शनकारी
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में पछवादून जन कल्याण संगठन का धरना प्रदर्शन रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने प्लांट में कूड़ा डालने वाहनों को रोकने की चेतावनी दी। जिसको देखते मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
एसडीएम जितेंद्र कुमार और विधायक सहदेव पुंडीर ने लोगों को दुर्गंध पर रोक लगाने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक जिलाधिकारी और नगर आयुक्त धरना स्थल पहुंच लोगों को दुर्गंध समाप्त करने का लिखित आश्वासन नहीं देते उनका आंदोलन जारी रहेगा।
लोगों ने कहा कि लंबे समय से वह दुर्गंध पर रोक लगाने की मांग को धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक नगर निगम प्रशासन दुर्गंध पर रोक लगाने में विफल साबित हुआ है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल बना हुआ है। लोग सांस की बीमारी के शिकार हो रहे हैं। कहा दुर्गंध पर पूर्ण रूप से रोक न लगने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पारस थापा, जगदीश पाल, सार्थक चतुर्वेदी, प्रेम सिंह नेगी, भावना थापा, रजनी चतुर्वेदी, शशिलता भट्ट, बीना, सुनीता, विमला, लक्ष्मी, सरिता, आशा कंडारी, सुमित्रा, सुलोचना, सत्य प्रकाश जुयाल, मोहिनी देवी, मकर सिंह नेगी, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।