फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मालरोड पर फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

मालरोड पर फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मालरोड पर फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पालिका प्रशासन की ओर से मालरोड पर अतिक्रमण करने वाले पटरी व्यवसायियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई राजनीति की भेंट चढ़ गई। शनिवार को 80 पटरी व्यवसायियों का सामान उठाने के बाद जहां पालिका प्रशासन ने सामान शाम को ही छोड़ दिया। वहीं रविवार को फिर से मालरोड पर पटरी व्यवसायियों ने अतिक्रमण कर लिया। सूत्रों के मुताबिक सियासी लोग आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कार्रवाई न करने के लिए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं।
पर्यटन सीजन के दौरान शहर और मालरोड पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने शनिवार को अभियान शुरू किया था, अभियान में 80 पटरी व्यवसायियों का सामान पालिका की टीम ने जब्त कर लिया था। जिस पर व्यवसायियों ने पालिका पहुंचकर हंगामा किया था। सूत्रों के मुताबिक नेताओं के दबाव के चलते अधिकारियों ने चंद घंटों बाद ही उनका सामान वापस कर दिया था। नेताओं की शह के चलते रविवार को फिर से मालरोड पर अतिक्रमण पसर गया। अतिक्रमण होने से लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन को नेताओं के दबाव को दरकिनार कर अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़ी।
विज्ञापन

इस संबंध में पालिका ईओ एमएल शाह से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। कई बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनका पक्ष आने पर हूबहू प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, एसडीएम मीनाक्षी पटवाल भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
बंद हो दखलंदाजी
मसूरी ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल का कहना है कि शहर हित में प्रशासन और नपा प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई पर किसी तरह की सियासी दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। मालरोड पर अतिक्रमण पर प्रशासन को बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

................
किराए पर चलाते हैं दुकानें
पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल का कहना है कि उनके कार्यकाल में मात्र 82 पटरी व्यवसायी ही प्रमाणित थे। लेकिन अब मालरोड पर 200 से अधिक पटरी व्यवसायियों ने कब्जा जमाया हुआ है। एक परिवार की ओर से पांच-पांच दुकानें लगाई गई हैं। कुछ पटरी व्यवसायी बाहरी व्यक्तियों को दुकान किराये पर दे रहे हैं। कहा कि ऐसे पटरी व्यवसायियों को चिन्हित कर उनकी छंटनी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed