फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उपलब्धियों से भरे हैं मोदी सरकार के चार साल

उपलब्धियों से भरे हैं मोदी सरकार के चार साल

Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
उपलब्धियों से भरे हैं मोदी सरकार के चार साल
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

डोईवाला।
भाजपा की ओर से आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि देश को मजबूत करने में मोदी सरकार ने योजनाएं बनाकर उनका धरातल पर क्रियान्वयन किया है। इसलिए समाज का बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के साथ हैं।

रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला ने कहा कि भाजपा स्वार्थप्रेरित राजनीति को दरकिनार कर विकास की राजनीति पर विश्वास करती है। मोदी सरकार के चार साल उपलब्धियों से भरे हैं। सम्मेलन की प्रदेश प्रभारी डा. कल्पना सैनी ने कहा कि बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के साथ विकास में सहयोग कर रहा है। मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। जिला उपाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी और रामेश्वर लोधी ने कहा कि महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। सम्मेलन संयोजक दिनेश सजवाण ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों का विकास के लिए एकजुट करना है। सम्मेलन में मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान, रामेश्वर प्रसाद लोधी, गोपाल शर्मा, संपूर्ण रावत, मनीष नेगी, मनीष धीमान, सुशील जायसवाल, मंदीप बजाज, रामगोपाल शर्मा, संजीव लोधी, पंकज शर्मा, मंदीप बजाज, राकेश लोधी, किशन नेगी, वीरेंद्र नेगी, दीपक नेगी, विनोद रतूडी, सुभाष रावत, गीतांजलि रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed