फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधायक ने लिया आंधी से नुकसान का जायजा

विधायक ने लिया आंधी से नुकसान का जायजा

Sun, 03 Jun 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने लिया आंधी से नुकसान का जायजा
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आंधी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग को भवनों के आसपास खड़े पेड़ों को काटने के साथ ही तहसील प्रशासन को पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को विधायक ने लक्खनवाला, बद्रीपुर, मेदनीपुर और जस्सोवाला गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि शुक्रवार को क्षेत्र में चली आंधी से लक्खनवाला गांव में कई मकानों की छतें उड़ गई थी। बद्रीपुर में कई पेड़ भवनों के ऊपर जा गिरे थे। जिससे कई भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। जस्सोवाला गांव में भी आंधी ने जमकर कहर बहरपाया था। यहां पर पंचायत भवन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही किसान आत्माराम सैनी के टीन शेड और दीवारें ढह गई थी। जिससे उनकी एक दुधारू गाय की मौत हो गई थी। लक्खनवाला गांव में भी भवनों को नुकसान पहुंचने के साथ ही खेड़ा मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। आंधी से क्षेत्र के बागानों में खड़ी आम और लीची की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, कानूनगो सरदार सिंह, पटवारी आनंद सिंह, संदीप त्यागी, प्रवीण राणा, मंसूर खान, घनश्याम सैनी, कमल डोगरा, अरुण कुमार, सत्या देवी, विकास पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ओलावृष्टि से फसलों को पहुंचा नुकसान
त्यूनी(ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम को चली आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के मेघाटू, भगोत, शेड़िया, भाटगढ़ी, मुंधोल, डेरसा, प्यूनल, कुल्हा, अटाल में करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे टमाटर, सेब, खुमानी, नाशपाती, पुलम की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed