{"_id":"5b12ff534f1c1bf96e8b60c9","slug":"152797167218-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला में सातवें दिन भी बना रहा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला में सातवें दिन भी बना रहा पेयजल संकट
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश/रायवाला।
प्रतीतनगर, खांडगांव और रायवाला के कई इलाकों में जल संस्थान महकमे की लापरवाही के कारण शनिवार सातवें दिन भी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। सप्लाई टैंक में स्टोरेज को लेकर आई दिक्कत को दूर करने से जल संस्थान के अभियंताओं ने हाथ खड़े कर दिए हैं। महकमे ने जिस एजेंसी से समस्या के निराकरण के लिए मदद मांगी थी, लेकिन एजेंसी के एक्सपर्ट भी फेल साबित हुए हैं। ऐसे में सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
सप्ताह भर बाद भी व्यवस्था बहाल नहीं होने से प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को टैंकरों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में पिछले सात दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है। आरोप है कि विभाग पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवा को लेकर लापरवाह बना हुआ है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों के घेराव की चेतावनी दी है। उधर जलकल अभियंता एवीएस रावत ने बताया कि सप्लाई टैंक का को ठीक किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।