फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्रामीणों तक पहुंचाए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: कंडारी

ग्रामीणों तक पहुंचाए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: कंडारी

Sat, 02 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों तक पहुंचाए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ: कंडारी

विज्ञापन
देवप्रयाग। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जन समस्याएं सुनने के बाद क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि समय पर योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंचाएं।

पालिका सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक शुक्रवार देर रात तक आयोजित की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति आख्या से विधायक को अवगत करवाया गया। विधायक विनोद कंडारी ने नमामि गंगे परियोजना के तहत क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल कर देवप्रयाग तीर्थ में शेष घाटों के निर्माण के लिए विभाग को इस्टीमेट बनाने के निर्देश जारी किए। विधायक ने उद्यान विभाग को गांव में चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं, बागवानी तथा आधुनिक उपकरणों की जानकारी काश्तकारो को देने को कहा। ऊर्जा निगम को क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने व सौभाग्य योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए। क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर उन्होंने संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं। मरोड़ा भरपूर की आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत व देवप्रयाग में हरिजन बस्ती सहित आमणी गांव में शीघ्र पेयजल व्यवस्था को सुधारने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बैठक में सुधीर मिश्रा, जेपी पंत, अनंतराम भट्ट, चंद्र सिंह, हरि सिंह व रेखा भट्ट आदि ने समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed