फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सर्किल रेट में नापभूमि अधिग्रहण का विरोध

सर्किल रेट में नापभूमि अधिग्रहण का विरोध

Sat, 02 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट में नापभूमि अधिग्रहण का विरोध

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कोट के सौड़ गांव के निवासियों ने सर्किल रेट पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना के लिए नापभूमि देने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सर्किल रेट के अनुसार उनकी उपजाऊ और बहुपयोगी जमीन कौड़ियों के भाव जा रही है। आरवीएनएल (रेल विकास निगम लि.) जब जमीन के बाजार रेट देगा, तभी जमीन अधिग्रहीत करनी दी जाएगी। विरोध स्वरूप ग्रामीणों ने प्रतिकर प्रपत्र भरने आई प्रशासन और आरवीएनएल की टीम को बैरंग लौटा दिया।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग परियोजना में नाप भूमि का प्रतिकर मामला अधिग्रहण में रोड़ा बना हुआ है। हालांकि सरकार ने सर्किल रेट के चार गुना प्रतिकर को मंजूरी दी है, लेकिन इन क्षेत्रों में सर्किल रेट की तुलना में बाजार रेट कई गुना ज्यादा है। इस वजह से प्रभावित काश्तकार मामूली कीमत में जमीन नहीं देना चाह रहे हैं। वर्तमान में प्रशासन की ओर से जमीन का प्रतिकर देने की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में प्रशासन और आरवीएनएल की टीम देवप्रयाग के समीप सौड़ गांव में प्रतिकर बांटने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

प्रभावितों ने सर्किल रेट के आधार पर जमीन देने से मना करते हुए फार्म भरने से मना कर दिया। उनका कहना था कि सौड़ गांव का सर्किल रेट लगभग 14 हजार 800 रुपये प्रति नाली है। सर्किल रेट का चार गुना करने पर मात्र 59 हजार 200 रुपये ही हो रहा है, जबकि बाजार रेट तीन लाख रुपये अधिक है। स्थिति यह है कि कुछ प्रभावितों के हिस्से में 35-50 रुपये आ रहे हैं। इस अवसर पर नवीन नेगी, गौरव टोडरिया, लुसून टोडरिया, सुल्तान सिंह, दीवान सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, डीजीएम डा. एसके बनरवाल ने कहा कि भूमि प्रतिकर संबंधी प्रकरण जिला प्रशासन को देखना है। ग्रामीणों को कहा गया कि वह लिखित रूप से अपनी आपत्ति प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed