फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यात्री नहीं मिलने से रोडवेज को लाखों का घाटा

यात्री नहीं मिलने से रोडवेज को लाखों का घाटा

Fri, 01 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
यात्री नहीं मिलने से रोडवेज को लाखों का घाटा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था में समन्वय की कमी और बाहरी प्रांतों के वाहनों से की जा रही डग्गामारी ने परिवहन निगम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंची विभिन्न डिपो की 10 बसें बीते चार दिनों से यात्री नहीं मिलने के चलते खड़ी हैं, जिससे निगम को रोजाना करीब तीन लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के लिए 75 बसें रिजर्व की हैं, जिनमें से ऋषिकेश समेत चार डिपो की 10 बसों को हाल ही में यात्रा के लिए मंगाया गया था, लेकिन निगम को बसों के लिए चार दिन से यात्री नहीं मिले हैं। ऐसे में निगम की बसें ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे पर ही खड़ी हैं।
इसकी वजह, सरकारी विभागों और संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के बीच समन्वय की कमी को माना जा रहा है। यात्राकाल में बाहरी वाहनों के जरिए हो रही डग्गामारी भी इसमें अहम वजह बताई जा रही है। निगम के मुताबिक रोजाना एक बस की आमदनी करीब 30 हजार रुपये है। लिहाजा, 10 बसें नहीं चलने से प्रतिदिन लगभग तीन लाख का फटका लग रहा है।
विज्ञापन


इन डिपो की बसें हैं खड़ी
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश डिपो के अनुसार यात्रा के लिए 75 बसें आरक्षित की गई हैं, जिनमें से 10 ऋषिकेेश पहुंच चुकी हैं। ऋषिकेश बस अड्डे में लोहाघाट और ऋषिकेश डिपो की दो-दो और पर्वतीय डिपो देहरादून व पिथौरागढ़ की तीन-तीन बसें खड़ी हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को विभिन्न रूटों को बंद कर यात्रा में लगाया गया है। बसों के नहीं चलने से उन्हें दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
डग्गामारी की वजह से रोडवेज बस के लिए यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। निगम के महाप्रबंधक संचालन को बस के खड़े होने संबंधी सूचना दे दी गई है। उनके आदेश का इंतजार किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई उनके आदेशानुसार ही की जानी है।
- पीके भारती, एजीएम, परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed