{"_id":"5b105c414f1c1baf6e8b5a40","slug":"152779885519-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल कर्मियों को जल्द मिले वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल कर्मियों को जल्द मिले वेतन
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला शुगर मिल के कर्मचारियों और श्रमिकों का रुका हुआ वेतन जल्द देने की मांग को अधिशासी निदेशक को ज्ञापन भेजा। कहा कि डोईवाला शुगर मिल के सैकड़ों कर्मचारियों और श्रमिकों को दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। बीते रोज बाजपुर चीनी मिल के एक कर्मचारी की मौत भी उपचार नहीं होने के कारण हो गई थी। वेतन न मिलने के कारण गन्ना और चीनी उद्योग के कर्मचारियों और श्रमिकों में रोष पनप रहा है।
संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि चीनी मिल के वेतन भुगतान के लिए यदि जल्द व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम नेगी ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण बाजपुर चीनी मिल के कर्मचारी की मौत हुई है। यदि समय पर वेतन मिल जाता तो कर्मचारी का उपचार हो सकता था। ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक, विक्रम नेगी, पन्नालाल गोयल, मनमोहन नौटियाल, सुंदर लोधी, तेजपाल सिंह, संजय कुमार और योगेश बब्बू आदि मौजूद थे।