{"_id":"5b1057924f1c1bf26e8b5849","slug":"152779765616-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से हुई वार्ता बेनतीजा, धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से हुई वार्ता बेनतीजा, धरना जारी
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
लक्ष्मीपुर(बरोटीवाला) में खोले गए ठेके के विरोध में महिला संघर्ष समिति का धरना बृहस्पतिवार को 30वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंच महिलाओं को मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
ग्राम प्रधान रीना डोगरा ने कहा कि आबकारी विभाग ने मानकों को ताक पर रख आबादी क्षेत्र में शराब का ठेका खोला गया है। जिस जगह पर ठेका खोला गया है उसके महज 200 मीटर की दूरी पर दो स्कूल हैं। ठेके के चलते सड़क से महिलाओं और बच्चों का गुजरना मुश्किल हो गया है। ठेका बरोटीवाला के नाम पर स्वीकृत है। लेकिन इसे लक्ष्मीपुर में खोला गया है। कहा यदि शीघ्र ठेका अन्यत्र शिफ्ट नहीं होता तो महिलाओं को आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने के मामले में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
इस मौके पर दिगंबर भंडारी, भारती राना, शांति रावत, रोशनी गुलेरिया, रोशनी राठौर, सविता थापा, सुनीता थापा, रूपा राणा, रूमा गुरुंग, शिंपी पुन, कांता गुरुंग, सीता थापा, माया थापा, सरिता थापा, सुमित्रा, शारदा, अनीता लामा, मोनिका, कमला जोशी, ज्योति गुरुंग, पार्वती शर्मा, शिक्षा क्षेत्री, रमा थापा, मीना क्षेत्री आदि मौजूद रहे।