फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   समाज का आईना होते हैं पत्रकार: मैठानी

समाज का आईना होते हैं पत्रकार: मैठानी

Thu, 31 May 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
समाज का आईना होते हैं पत्रकार: मैठानी
श्रीनगर। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बिपिन चंद्र मैठानी ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होते हैं। प्रजातंत्र में पत्रकारिता का अहम योगदान है।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुई गोष्ठी में आयोजक निवर्तमान पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। पत्रकार समाज का आइना होते हैं, जो समाज में घटित हो रही अच्छाई व बुराई को सबके सामने रखते हैं। मैठानी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी पत्रकार पूरी लगन व निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कहा कि पत्रकारिता विशुद्ध रूप से समाजसेवा है। गोष्ठी के दौरान पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में संदीप थपलियाल, राजीव खत्री, धनवीर बिष्ट, श्रीकृष्ण उनियाल, देवेंद्र गौड़, पंकज मैंदोली, मनमोहन सिंधवाल, हनुमंत भंडारी, निनय भट्ट, कपिल पंवार, मोहन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed