{"_id":"5b0f0e7a4f1c1b916e8b5661","slug":"15277134083-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानस ग्रंथ से लें मर्यादा का संदेश : मुरलीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानस ग्रंथ से लें मर्यादा का संदेश : मुरलीधर
Updated Thu, 31 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
कथावाचक मुरलीधर महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने मर्यादा, कर्तव्य परायणता और त्याग का संदेश दिया है। उन्होंने दूसरों के सुख और वैभव के लिए सर्वस्व त्याग दिया। उन्होंने बताया कि मानस ग्रंथ में न्याय, त्याग, समर्पण और मर्यादा का संदेश समाहित है।
परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित पर्यावरण एवं जल संरक्षण के निमित्त मानस कथा के सातवें दिन अयोध्या से स्वामी रामानुजाचार्य, स्वामी विद्याभास्कर महाराज, देवेंद्र दास, यूपी के विधायक रामचंद्र यादव, करण सिंह पटेल, आरके पटेल, एमएलसी हीरालाल यादव, चेत नारायण सिंह आदि शामिल हुए।
उधर इस दौरान कथा में शामिल हुए अतिथियों ने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की। स्वामी चिदानंद ने उत्तर प्रदेश के विधायकों से अयोध्या में सरयू नदी व लखनऊ में गोमती नदी के साथ ही प्रयाग में गंगा व यमुना के दोनों तटों पर पौधारोपण करने पर विमर्श किया।
विज्ञापन
वहीं हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि ने देश के सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार पर्यावरण संरक्षण के पैरोकार बनें। देश में निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता कायम रहेे। अब समय आ गया है कि पत्रकार सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ पर्यावरण, जल व स्वच्छता के विषय में भी अपनी कलम का जादू दिखाएं।